देश में 2030 तक सभी दोपहिया, तिपहिया वाहन 'इलेक्ट्रिक' हों : अमिताभ कांत

Webdunia
बुधवार, 19 जुलाई 2023 (17:08 IST)
G-20 Meeting : भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा कि देश को 2030 तक सभी दोपहिया और तिपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश को 2030 तक 65 प्रतिशत सार्वजनिक परिवहन के साधनों को इलेक्ट्रिक वाहन बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए।
 
कांत ने कहा कि भारत को इलेक्ट्रिक वाहन के इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक स्पष्ट नीतिगत व्यवस्था की आवश्यकता है। उन्होंने पणजी में भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत ऊर्जा बदलाव से जुड़े कार्य समूह की चौथी बैठक के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों पर नीति आयोग की तरफ से अलग से आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।
 
नीति आयोग के पूर्व सीईओ ने कहा कि देश में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है, इसके साथ यह जरूरी है कि यह रहने लायक अच्छा हो। हमें सबसे पहले दोपहिया और तिपहिया वाहनों को बिजली से चलने वाला बनाना होगा। उन्होंने कहा, भारत की नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे 2030 तक सभी दोपहिया और तिपहिया वाहन बिजलीचालित हों। इसके लिए जो भी जरूरी हो, कदम उठाए जाने चाहिए।
 
कांत ने कहा कि डीजल और पेट्रोल अब ज्यादा चलने वाला नहीं है। इलेक्ट्रिक वाहन अब अपरिहार्य हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक कार बाजार एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है और जो नई कारें बिक रही हैं, उसमें से 18 प्रतिशत बिजली से चलने वाली हैं।
 
कांत ने कहा कि चीन में 60 प्रतिशत कारें इलेक्ट्रिक हैं जबकि यूरोप और अमेरिका में यह क्रमश: 15 प्रतिशत तथा 10 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, भारत इलेक्ट्रिक वाहनों की वृद्धि के लिए जो रास्ता अपनाएगा, वह अमेरिका तथा यूरोप से अलग होगा।
 
कांत ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सस्ता वित्तपोषण उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय संस्थानों को इस चुनौती का सामना करना पड़ रहा है कि पुराने इलेक्ट्रिक वाहनों का बिक्री मूल्य कम है।
 
कांत ने कहा कि नीति आयोग को वित्तीय संस्थानों के साथ बैठकर इस पर काम करना चाहिए कि पुराने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का बाजार कैसे विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दूसरी चुनौती सार्वजनिक-निजी भागीदारी में सभी शहरों और गांवों में चार्जिंग बुनियादी ढांचा तैयार करने की है।
 
कांत ने कहा कि वाहन क्षेत्र देश के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि विनिर्माण उद्योग में इसकी हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है, जबकि यह क्षेत्र आठ से नौ प्रतिशत रोजगार देता है। उन्होंने कहा, अगर भारत इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाएगा, तो वह दुनिया में वाहन क्षेत्र में वैश्विक ‘चैंपियन’ बनने का मौका गंवा देगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

औरंगजेब के मकबरे की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति हिरासत में

अगला लेख