ब्रिटेन ने नहीं दिया अमजद अली खां को वीजा

Webdunia
शनिवार, 13 अगस्त 2016 (10:19 IST)
नई दिल्ली। देश के प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां का वीजा आवेदन ब्रिटिश उच्चायोग ने नामंजूर कर दिया। 70 वर्षीय फनकार को अगले महीने रायल फेस्टिवल हाल में कार्यक्रम पेश करना था।
 
उन्होंने कहा कि वीजा आवेदन नामंजूर किए जाने से वह स्तब्ध और चकित हैं।
 
वीजा आवेदन ठुकराए जाने के कारण के बारे में पूछे जाने पर ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने सिर्फ इतना कहा कि मिशन व्यक्तिगत मामलों पर टिप्पणी नहीं करता।
 
खान ने अपने ट्वीट में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग करते हुए लिखा, 'मेरा यूके वीजा नामंजूर कर दिया गया। प्रेम और शांति का संदेश फैलाने वाले फनकारों के लिए बहुत दुखद।' उन्होंने आगे लिखा, 'स्तब्ध और चकित, यूके वीजा नामंजूर, सितंबर में रायल फेस्टिवल हाल में प्रस्तुति देनी थी।'
 
सरोद वादक ने लिखा, '70 के दशक के शुरू के वर्षों से लगभग हर वर्ष यूके में प्रस्तुति देता हूं। मेरे वीजा को नामंजूर किए जाने से परेशान हूं।' वीजा से इंकार किए जाने पर निराशा जाहिर करते हुए अमजद के पुत्र अमान अली ने कहा, 'पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। हमारे देश में यह ठीक नहीं है।'
 
उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुख की बात है कि उनके साथ ऐसा हुआ। उन्होंने अपने पूरे जीवन में देश और शांति के लिए काम किया। सरकार को देखना चाहिए कि वह (यूके) ऐसा क्यों कर रहे हैं।' (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा MLC ने बताया, 2022 में क्यों हुआ था शिवसेना का विभाजन?

हेमंत खंडेलवाल के भाजपा अध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव ने कहीं मन की बात !

विमान में बैठा था 2 फुट लंबा सांप, यात्रियों में हड़कंप

स्वेज की खाड़ी में तेल निकालने वाला जहाज पलटा, चालक दल के 4 सदस्यों की मौत

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

अगला लेख