अमित शाह से मिले अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन को बताया राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

Webdunia
गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (13:09 IST)
नई दिल्ली/ चंडीगढ़। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि किसान आंदोलन जारी रहा तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। 
 
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के बीच गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
 
मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का हल निकलना चाहिए। सीएम सिंह ने कहा- पंजाब की अर्थव्यवस्था पर भी आंदोलन का असर हो रहा है। 
 
 
सितंबर में ये तीनों कानून बनाए गए थे और सरकार का दावा है कि उनसे बिचौलिए हटेंगे एवं किसान देश में कहीं भी अपनी उपज बेच पाएंगे तथा कृषि क्षेत्र में सुधार आएगा। किसानों को डर है कि इन कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी तथा मंडी खत्म हो जाएंगे। हालांकि सरकार का कहना है कि एमएसपी व्यवस्था जारी रहेगी तथा नए कानून किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए और विकल्प उपलब्ध कराएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख