सिद्धू से बातचीत नहीं : अमरिंदर

Webdunia
सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 (09:46 IST)
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू से कांग्रेस की बातचीत नहीं हो रही है और पार्टी का कोई भी सदस्य उनके संपर्क में नहीं है। हालांकि उन्होंने सिद्धू की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए कहा कि वह 'बिना किसी शर्त' के पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
अमरिंदर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पंजाब चुनाव अभियान के कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए रविवार की सुबह अपने घर पर पंजाब कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करने के बाद यहां यह बात कही।
 
उन्होंने कहा, 'पूर्व में कांग्रेस में शामिल हुए दूसरे नेताओं की तरह सिद्धू भी बिना किसी शर्त के हमारा हिस्सा बन सकते हैं। नवजोत सिंह सिद्ध सहित कोई भी बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हो सकता है। अब तक ना तो कांग्रेस के किसी भी सदस्य ने सिद्धू से बात की है और ना ही सिद्धू ने कांग्रेस से संपर्क किया है।'(भाषा) 
 

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख