Hanuman Chalisa

अमरिंदर आज लांच कर सकते हैं नई पार्टी, कांग्रेस को बड़ा झटका...

Webdunia
बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (07:31 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लांच कर सकते हैं। पिछले हफ्ते ही कैप्टन के सलाहकार ने भी नई पार्टी के जल्द ऐलान होने के संबंध में सूचना जारी की थी।
 
कैप्टन ने सितंबर में पंजाब सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश की कमान सौंप दी थी। इसके बाद से ही अमरिंदर के कांग्रेस छोड़ने और नई पार्टी बनाने के कयास लगाए जा रहे थे।
 
कैप्टन के सलाहकार रवीन ठुकराल ने मंगलवार को मीडिया को आमंत्रित करते हुए ट्वीट किया, ‘कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फेसबुक पेज पर किया जाएगा। बने रहें।’
 
कैप्टन के नई पार्टी बनाने के ऐलान के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। अमरिंदर समर्थक कई विधायक कांग्रेस छोड़ उनके साथ आ सकते हैं।
 
इससे पहले 19 अक्टूबर को ठुकराल ने ट्वीट किया था कि अमरिंदर जल्द ही नई पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। साथ ही वे किसान मुद्दे सुलझने की स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटें साझा करने पर विचार कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात के किसान भाजपा वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे, एक दिन के लिए पुलिस हटा लो, केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा

तेजप्रताप का RJD पर निशाना, नाचने वाला कौनसी नौकरी देगा?

बिहार में ताड़ी पर तकरार: क्‍या शराबबंदी कानून नीतीश कुमार के 'सुशासन' और NDA के लिए बनेगा चुनावी फांस?

जम्मू कश्मीर में 6 सालों में केवल 631 बाहरी लोगों ने खरीदी जमीन

सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह ने क्रेन ऑपरेटर को जड़ा तमाचा

अगला लेख