इधर आतंकी जवानों पर गोलियां बरसा रहे थे, उधर पीएम मोदी पर बरस रहे थे फूल, इंडिया ने साधा निशाना

Webdunia
गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (12:08 IST)
Jammu Kashmir encounter news : जम्मू कश्‍मीर के अनंतनाग में बुधवार को हुई मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी समेत 5 सैनिक शहीद हो गए। मुठभेड़ के समय पीएम मोदी पर फूल बरसाए जा रहे थे। विपक्षी गठबंधन इंडिया ने इस पर सवाल उठाए हैं।
 
कांग्रेस सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक फोटो पोस्ट किया। इसमें एक ओर अनंतनाग हादसे में शहीद की फोटो है तो दूसरी ओर नई दिल्ली में पीएम मोदी पर फूल बरसते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने फोटो के साथ लिखा है ये प्रधानमंत्री है।
 
 
 
RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कल हमारे जवानों की शाहदत हुई प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी जश्न मना रही थी। उनको जश्न मनाने का अधिकार है लेकिन वे थोड़ा इंतजार कर सकते थे। वे इसको 1-2 दिन टाल सकते थे।

दावा किया जा रहा है कि अनंतनाग में मुठभेड़ शुरू होने के 5 मिनट बाद ही पीएम मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। हालांकि कुछ लोगों ने विपक्षी गठबंधन के खिलाफ राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख