29 मुख्‍यमंत्री करोड़पति, जगनमोहन रेड्डी सबसे अमीर

Webdunia
बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (15:13 IST)
नई दिल्ली। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के चुनावी हलफनामे के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि देश में 29 वर्तमान मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इनमें से आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की संपत्ति सबसे अधिक 510 करोड़ रुपए है। एडीआर और इलेक्शन वॉच के अनुसार वे वर्तमान 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।
 
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संपत्ति सबसे कम 15 लाख रुपए है जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 1 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति है। एडीआर और इलेक्शन वॉच के अनुसार वे वर्तमान 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।
 
इनमें 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों- दिल्ली एवं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल हैं। इसमें जिन 30 मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण किया गया, उनमें 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं और इनकी औसत संपत्ति 33.96 करोड़ रुपए है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 13 ने हलफनामे में गंभीर आपराधिक मामले होने की सूचना दी है जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण आदि शामिल है।
 
इन मुख्यमंत्रियों में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री की संपत्ति 510 करोड़ रुपए, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की 163 करोड़ रुपए और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की 63 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संपत्ति 3 करोड़ रुपए से अधिक की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

अगला लेख