कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा पर खर्च किए 72 करोड़ रुपए

यात्रा में लगभग 4500 किलोमीटर की दूरी तय की गई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (01:45 IST)
Annual audit report of Congress' Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस पार्टी ने 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कुल 71.80 करोड़ रुपए खर्च किए। 'भारत जोड़ो यात्रा' 145 दिनों तक चली थी और यह 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। कांग्रेस की इस यात्रा पर औसतन प्रतिदिन 49 लाख रुपए का खर्च आया था।

कांग्रेस पार्टी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचन आयोग के पास दाखिल नवीनतम वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार उसने 2022-23 में चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों पर 40,10,15,572 रुपए खर्च किए। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कांग्रेस पार्टी का चुनावी खर्च 192.5 करोड़ रुपए से अधिक था। अंकेक्षण की इस अवधि के दौरान कांग्रेस पार्टी ने 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जबकि 2023 की शुरुआत में त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव लड़ा।

कांग्रेस को 452.30 करोड़ रुपए का चंदा मिला : हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीत मिली थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कांग्रेस को 452.30 करोड़ रुपए का चंदा मिला। भारत जोड़ो यात्रा में लगभग 4,500 किलोमीटर की दूरी तय की गई। राजनीतिक पार्टियों को चुनाव आयोग (Election Commission of India) के पास अपना हिसाब-किताब दाखिल करना होता है।

कांग्रेस ने 27 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के हिस्से के रूप में ‘डोनेट फॉर न्याय’ क्राउड-फंडिंग अभियान शुरू किया। मौजूदा वक्त में राहुल गांधी मणिपुर और मुंबई के बीच एक ऐसी ही दूसरी ऐसी यात्रा कर रहे हैं, जिसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) नाम दिया गया है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

पोर्श दुर्घटना : कोर्ट ने खारिज की नाबालिग आरोपी के पिता की याचिका, पिता ने इस आधार पर मांगी थी जमानत

पृथ्वी का एमआरआई स्कैनर है NISAR, जानिए क्या उद्देश्य लेकर हुआ लॉन्च, भारत का कैसे होगा फायदा

अगला लेख