Dharma Sangrah

आईटी पेशेवर की हत्या, संदिग्ध गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016 (09:50 IST)
पुणे। पुणे स्थित एक आईटी कंपनी में काम करने वाली युवती की नृशंस हत्या के मामले में बेंगलूरू के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस को इस मामले में एकतरफा प्यार का संदेह है। इस मामले में एक और युवक से पूछताछ की जा रही है जिस पर पुलिस को इस हत्या को अंजाम देने में मदद करने का संदेह है।

पुणे पुलिस ने संतोष कुमार गुप्ता (25) को कल देर रात गिरफ्तार किया। कुछ दिन पहले उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। गुप्ता मूल रूप से बिहार के आरा जिले का रहने वाला है।
 
बीते शुक्रवार की रात 21 वर्षीय अंतरा दास पर पुणे के बाहरी हिस्से में तलावड़े के कानबाय चौक के पास एक धारदार हथियार से हमला किया गया। यह जगह अंतरा के दफ्तर से महज आधा किलोमीटर दूर है। अस्पताल पहुंचाए जाने पर अंतरा को मृत घोषित कर दिया गया।
 
अंतरा के माता-पिता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन से एक युवक उसका पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। पुलिस ने कुमार को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 120 (बी-आपराधिक साजिश) के तहत मामले में गिरफ्तार किया और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराके दावा किया कि घटना वाले दिन वह बेंगलूरू में था।(भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

अगला लेख