Bharat Jodo Yatra : मप्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' में लगे देश विरोधी नारे, BJP ने की पुलिस को शिकायत

Webdunia
रविवार, 27 नवंबर 2022 (18:16 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज यहां अपराध शाखा थाने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कथित तौर पर लगाए गए देश विरोधी नारों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। पत्र में भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खंडवा जिले में 25 नवंबर को देश विरोधी नारे लगाए गए थे।

अपराध शाखा पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता पंकज चतुर्वेदी और नरेंद्र सिंह पटेल द्वारा इस मामले को लेकर एक शिकायती पत्र सौंपा गया। पत्र में भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खंडवा जिले में 25 नवंबर को देश विरोधी नारे लगाए गए थे, जो कि देश की लोक शांति भंग करना और आमजन को देश के विरुद्ध द्वेष भाव से प्रकोपित करना है।

अपराध शाखा पुलिस को सौंपे पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि इस अपराध एवं घटना की कांग्रेस द्वारा स्वयं ही वीडियो रिकॉर्डिंग कर अपने ट्विटर हैंडल से 25 नवंबर को सुबह 8:52 बजे ट्वीट किया गया तथा कांग्रेस मध्यप्रदेश के मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले द्वारा इस अपराध के वीडियो को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में पत्रकारों को भी भेजा गया, परंतु अपराध का पूरे देश में प्रसार का आभास होने पर कांग्रेस मध्यप्रदेश द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से कुछ देर बाद वह वीडियो जिससे भारत जोड़ो यात्रा में देश विरोधी कृत्य परिलक्षित हो रहा था, वह ट्विटर हैंडल से डिलीट कर दिया गया।

स्पष्ट है कि भारत जोड़ो यात्रा में देश विरोधी, भड़काऊ, आमजन को देश के विरुद्ध द्वेष भाव से प्रकोपित किए जाने वाले अपराध किए जा रहे हैं, जो कि भारतीय दंड विधान की धारा 153 बी, 504 505 (1), 505 (2), 120-बी, के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

पत्र में कहा गया है कि इस अपराध के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं कांग्रेस मध्यप्रदेश के सभी सदस्य जिनके द्वारा उस दिन यात्रा में भाग लिया गया था तथा कांग्रेस मध्यप्रदेश का ट्विटर हैंडल करने वाले कांग्रेस के सदस्य जिनके द्वारा यह वीडियो आमजन को उत्तेजित करने के लिए प्रसारित किया था सभी उत्तरदायी हैं, जिनके विरुद्ध वांछित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

भाजपा नेताओं ने पत्र में आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा की आड़ लेकर जो देश विरोधी कृत्य एवं अपराध कार्य किए जा रहे हैं तथा देश विरोधी नारे जैसे कि ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जा रहे हैं, उन पर शीघ्र ही रोक लगाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को उचित आदेश देते हुए रोका जाना चाहिए नहीं तो देश की एकजुटता और गरिमा पर बड़ी हानि होगी। File photo
Edited By : Chetan Gour (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

यूपी में बारिश ने ली 18 लोगों की जान, राजस्थान भी पानी पानी, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE: शशि थरूर बोले, देश पहले, पार्टी बाद में

भारत पाकिस्तान मैच के बीच आज होने वाला मैच रद्द, जानिए WCL ने क्यों लिया यह फैसला?

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

अगला लेख