अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज में सिखों के गले काटे गए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (15:49 IST)
anurag thakur answer to rahul gandhi : लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान शनिवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के सरकार द्वारा एकलव्य की तरह अगूंठा काटे जाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में सिखों के गले काटे गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में संविधान का गला घोंटा गया।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि राहुल भले ही संविधान जेब में लेकर चलते हो लेकिन कभी इसका पालन नहीं किया। उन्होंने इसका एक भी पन्ना नहीं पढ़ा। राहुल को संविधान पढ़ना चाहिए। राहुल गांधी यह भी नहीं बता पाए कि भारतीय संविधान में कुल कितने पन्ने हैं।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक बार संविधान को पढ़कर देखें तो दिखेगा कि उनके परिवार ने कैसे इसकी धज्जियां उड़ाई हैं। इन्होंने संविधान को तार-तार किया। देश से माफी मांगिए। संविधान में कांग्रेस ने बार-बार संशोधन किया। 
 
क्या बोले राहुल गांधी : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा में सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटा था, उसी तरह आज सरकार देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है। ALSO READ: लोकसभा में राहुल गांधी ने बताया, किस किस का अंगूठा काटने की कोशिश हुई?
 
राहुल गांधी ने गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य की गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे एकलव्य का अंगूठा कटा था, उसी तरह सरकार पूरे देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है। उन्होंने कहा कि जब आप एक उद्योगपति को धारावी परियोजना देते हैं, बंदरगाह और हवाईअड्डे देते हैं तो आप हिंदुस्तान का अंगूठा काटते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के को निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

अगला लेख