राहुल गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर ने जताई हैरानी, चीन के नाम पर भय फैलाने का लगाया आरोप

Webdunia
शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (18:43 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चीन के नाम पर भय फैलाने का शनिवार को आरोप लगाया और हैरानी जताई कि क्या विपक्षी नेता का सशस्त्र बलों से भरोसा उठ गया है।

ठाकुर ने गांधी की इस टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करते हुए कि चीनी हमारे सैनिकों को पीट रहे थे। ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चीनियों के साथ सूप पीने में व्यस्त थे, जब डोकलाम में भारतीय सैनिक चीनी जवानों से लड़ रहे थे।

ठाकुर ने कहा, इन लोगों की आदत है चीन के नाम पर डर फैलाना, लेकिन यह 1962 का भारत नहीं है, बल्कि यह 2014 का भारत है। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के दौरान तत्कालीन सरकार ने सशस्त्र बलों को बुलेटप्रूफ जैकेट या राफेल लड़ाकू विमान उपलब्ध कराकर सशक्त नहीं बनाया था।

उन्होंने कहा, आज भारत में 300 से अधिक रक्षा उपकरण बनाए जा रहे हैं। भारत अब रक्षा उपकरणों का निर्यातक है और आयातक नहीं है। यह 'आत्मनिर्भर भारत' है। राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है और अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Act पर Supreme Court में सुनवाई, 3 मुद्दों पर रोक की मांग, केंद्र ने कहा- जवाब किया दाखिल, अब आगे क्या

Gujarat: कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप, आतंकवादियों के बजाय पत्रकारों को पकड़ रही है सरकार

ज्योति मल्होत्रा का ISI कनेक्शन, एजेंट से अंतरंग संबंध और वॉट्सऐप, स्नेपचैट से जासूसी, ये है चौंकाने वाली कहानी

मध्य प्रदेश में घायल व्यक्ति की जान बचाने पर मिलेंगे 25000 रुपए

बेंगलुरु बारिश से बेहाल, कई इलाके पानी में डूबे, जगह-जगह ट्रैफिक जाम, 5 लोगों की मौत

अगला लेख