नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का विपक्ष का बहिष्कार एक तरह का अपमान : अनुराग ठाकुर

Webdunia
शनिवार, 27 मई 2023 (16:40 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने संबंधी विपक्ष के फैसले को लेकर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि यह एक तरह का अपमान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित करीब 20 विपक्षी दलों ने समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
 
विपक्षी दलों का तर्क है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए, क्योंकि वह न केवल गणराज्य की प्रमुख हैं, बल्कि संसद की भी प्रमुख हैं। ठाकुर ने कहा कि यह अलग बात है कि कुछ लोगों को संसद से हटाया गया। पहले वे संसद को न चलने देने के बहाने ढूंढते थे। अब बहिष्कार की बात कर रहे हैं, जो अपमान भी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मरीजों से मिले

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

अगला लेख