Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरिंदम बागची होंगे विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता

Advertiesment
हमें फॉलो करें अरिंदम बागची होंगे विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता
, शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (00:42 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ राजनयिक अरिंदम बागची विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता होंगे। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बागची अनुराग श्रीवास्तव का स्थान लेंगे।

वर्ष 1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी बागची वर्तमान में विदेश मंत्रालय मुख्यालय में संयुक्त सचिव (उत्तर) के पद पर कार्यरत हैं।

सूत्रों ने बताया कि बागची के स्थान पर श्रीवास्तव संयुक्त सचिव (उत्तर) का कार्यभार संभालेंगे। बागची नवंबर 2018 से जून 2020 तक क्रोएशिया में भारत के राजदूत थे।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उल्टी दौड़ी जनशताब्दी एक्सप्रेस, लोको पायलट समेत 3 निलंबित