सेना प्रमुख जनरल नरवणे का बड़ा बयान, उत्तरी सीमा पर सेना अलर्ट, किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार

Webdunia
मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (12:14 IST)
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सेना उत्तरी सीमा पर अलर्ट हैं, किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।
 
सेना प्रमुख नरवणे ने कहा कि पाकिस्तान और चीन मिलकर भारत के लिए एक शक्तिशाली खतरा पैदा करते हैं और टकराव की आशंका को दूर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान पहले वाली हरकतें कर रहा है, लेकिन हमने साफ-साफ कहा है कि यह हम बर्दाश्त नही करेंगे। उत्तरी सीमा पर हम अलर्ट हैं, और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
 
उन्होंने कहा कि चीन के साथ 8 राउंड की बातचीत हो चुकी है, और अब नौवें राउंड की होगी। मामला बातचीत से हल होगा, लेकिन हम किसी भी हालत के लिए तैयार हैं। उत्तरी सीमा और COVID-19 के चलते यह पूरा साल चुनौतियों से भरा रहा है। हमने दोनों का सामना किया, कम नोटिस पर सेना को जरूरत के मुताबिक तैनात किया, और सभी राज्यों और लोगों की मदद की। क्वारैंटाइन कैम्प बनाए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल और उसके 6 प्रमुख चेहरे

कैसी है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत, सामने आया बड़ा अपडेट

ASEAN समिट में आमने-सामने आ सकते हैं PM मोदी और ट्रंप, टैरिफ और व्यापार विवाद के बाद होगी पहली मुलाकात

इंदौर में कंगारूओं ने कीवियों को 89 रनों से रौंदकर किया विश्वकप का आगाज

योगी सरकार में नवरात्रि का पर्व बना आस्था-विकास की एक अद्भुत मिसाल

अगला लेख