सेना प्रमुख नरवणे का बड़ा बयान, LAC पर तनाव बरकरार, जवानों का मनोबल भी काफी ऊंचा

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (11:43 IST)
लेह। भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच लेह दौरे पर पहुंचे सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव बरकरार है। उन्होंने कहा कि स्थिति बहुत ही नाजुक और गंभीर है। सेना प्रमुख ने कहा कि जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है और वो हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
 
सेनाध्यक्ष नरवणे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'मैंने लेह पहुंचने के बाद विभिन्न स्थानों का दौरा किया। मैंने अधिकारियों, जेसीओ से बात की और तैयारियों का जायजा लिया। जवानों का मनोबल ऊंचा है और वे सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।'
 
जनरल नरवणे ने कहा कि एलएसी पर स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं ताकि हमारी सुरक्षा और अखंडता की रक्षा हो सके।'
 
सेनाध्यक्ष ने कहा कि जवान पूरी तरह से सक्षम हैं। उनका मनोबल ऊंचा है और वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में थम नहीं रहे आतंकी हमले, अब तक हुए हमलों की लिस्ट

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

पहलगाम हमले से पीएम मोदी व्यथित, कहा- जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को नहीं बख्शा जाएगा

2025 Kawasaki Ninja 650 : सस्ती स्पोर्ट्स बाइक मचाने आई तूफान, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

अगला लेख