पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, 1 आतंकवादी ढेर

Webdunia
सोमवार, 7 अगस्त 2023 (08:42 IST)
पुंछ/जम्मू, जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने रविवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि देगवार सेक्टर में सतर्क जवानों ने अंधेरे का फायदा उठा कर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ आतंकवादियों को देखा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी को मार गिराया गया है लेकिन अभी घटनास्थल से उसका शव बरामद नहीं किया गया है।

जम्मू में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि सैनिकों ने देर रात करीब दो बजे गढ़ी बटालियन इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि देखी।

उन्होंने बताया, ‘देगवार तेरवा में एलओसी के पार दो लोगों को देखा गया। इसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर होकर गिरते हुए देखा गया जबकि दूसरे आतंकवादी को पिंटू नाले की ओर जाते हुए देखा गया।’ अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और तलाश अभियान जारी है।
Edited by navin rangiyal (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख