Hanuman Chalisa

लोकसभा में उठी धारा 370 को खत्‍म करने की मांग

Webdunia
शनिवार, 27 जुलाई 2019 (00:02 IST)
संसद। लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने शुक्रवार को मांग उठाई कि संविधान में जम्मू कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त किया जाना चाहिए। शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए भाजपा के निशिकांत दुबे ने कहा कि संविधान में लिखा है कि अनुच्छेद 370 अस्थाई है।

गृहमंत्री अमित शाह भी यह बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 की आड़ में अनुच्छेद 35ए लागू किया गया और इसे भी खत्म किया जाना चाहिए तथा एक समान नागरिक व्यवस्था की जानी चाहिए। शून्यकाल में ही कांग्रेस के गौरव गोगोई ने फेसबुक, व्‍हाइट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर विषयवस्तु के नियंत्रण के लिए तथा इस संबंध में ऑनलाइन मीडिया कंपनियों पर कार्रवाई के लिए कानून बनाने की मांग की।

भाजपा के एसपी सिंह बघेल ने आगरा में यमुना नदी पर बैराज बनाने की मांग की, ताकि ताज महल की सुरक्षा हो सके। भाजपा के सुशील कुमार सिंह, राजेंद्र अग्रवाल और कुछ अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दे उठाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख