Hanuman Chalisa

Article 370 : 5 जजों की पीठ करेगी कश्मीर मामले की सुनवाई

Webdunia
बुधवार, 28 अगस्त 2019 (16:09 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 हटाए जाने को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं पर सुनवाई के लिए बुधवार को उच्चतम न्यायालय (Supreme court) के 5 न्यायाधीशों की पीठ गठित की गई है। पीठ मामले की पहली सुनवाई अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में करेगी।

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय पीठ ने इस संबंध में अलग-अलग दायर 14 याचिकाओं की एकसाथ सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। इन याचिकाओं में राज्य में संचार सेवा के पूरी तरह ठप होने तथा जगह-जगह लगाई गई पाबंदियां तथा नेताओं एवं अलगाववादिओं की गिरफ्तारी से भी जुड़े हुए मामले हैं।
ALSO READ: अनुच्छेद 370 पर दायर याचिका देख भड़के CJI, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार
नरेंद्र मोदी सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने और अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने का फैसला किया था। जम्मू-कश्मीर को 2 हिस्सों में विभाजित कर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का ऐलान किया गया।

लद्दाख प्रशासक के अधीन रहेगा, जबकि जम्मूकश्मीर में विधानसभा होगी। सरकार के इस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई थी। शीर्ष अदालत ने अनुच्छेद 370 के संबंध में दायर याचिका की सुनवाई 5 सदस्यीय पीठ से कराने के संबंध में केंद्र सरकार को 2 नोटिस भी जारी किए हैं। न्यायालय ने कश्मीर में मीडिया पर लगाई गई पाबंदियों पर भी केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
ALSO READ: कश्मीर : लंदन में अनुच्छेद 370 के समर्थक और विरोधी भिड़ गए थे?- आंखों देखी
केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज शाम महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है, जिसके बाद आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक होगी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मोदी सरकार की ओर से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष पैकेज की घोषणा भी की जा सकती है, जिसमें नए रोजगार के अवसरों तथा व्यापार निवेश का ऐलान होने की उम्मीद है।

सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में ऐसे अवसरों की तलाश में हाल ही में घाटी का दौरा किया था, जिससे कि  कश्मीर में विकास को तेज गति से बढ़ाने में मदद मिल सके। अनुच्छेद 370 हटाने को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय के 5 न्यायाधीशों की पीठ अक्टूबर के पहले सप्ताह में सुनवाई करेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख