पैरोल अर्जी खारिज, गवली पहुंचा हाईकोर्ट

Webdunia
मंगलवार, 28 अप्रैल 2015 (17:03 IST)
नागपुर। माफिया से नेता बने अरुण गवली को उसके बेटे की शादी में शामिल होने के लिए अधिकारियों ने पैरोल देने से इंकार कर दिया था और अब उसने मामले में राहत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।
 
हत्या के मामले में उम्रकैद का सामना कर रहे पूर्व विधायक ने नौ मई को मुंबई में अपने बेटे महेश की शादी में मौजूद रहने के लिए कल उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के समक्ष एक याचिका दायर की।
 
गवली नागपुर केंद्रीय जेल में बंद है। उसे शिवसेना विधायक कमलाकर जमसांदेकर की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था और मुंबई में एक सत्र अदालत ने 11 अन्य के साथ उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
 
महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण विशेष कानून (मकोका) न्यायाधीश पृथ्वीराज चव्हाण ने सजा सुनाते हुए गवली पर 17 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
 
पिछले सप्ताह गवली ने नागपुर के डिवीजनल आयुक्त अनूप कुमार को आवेदन देकर अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल देने का अनुरोध किया था।
 
हालांकि, आयुक्त ने पैरोल के लिए उसकी अर्जी इस आधार पर खारिज कर दी कि अगर उसे रिहा किया जाता है तो वह और भी वारदात को अंजाम दे सकता है और समाज के लिए खतरा पैदा कर सकता है। (भाषा) 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया