Hanuman Chalisa

जेटली बोले, लंबे समय तक रक्षा मंत्री नहीं रहूंगा

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (15:33 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल की अटकलों के बीच रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि उन्हें लगता है कि वह लंबे समय तक इस जिम्मेदारी को नहीं संभालेंगे।
 
वित्त मंत्रालय के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे जेटली ने हालांकि साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किस विभाग में कितने समय रहना है यह निर्णय करना उनकी जिम्मेदारी नहीं है।
 
एक कार्यक्रम में यह पूछे जाने पर कि क्या वह रक्षा मंत्री बने रहेंगे जेटली ने कहा, 'मुझे लगता है कि लंबे समय तक नहीं और वैसे भी इसका निर्णय मुझे नहीं लेना है।'
 
मनोहर पर्रिकर ने गोवा का मुख्यमंत्री चुने जाने के मद्देनजर गत मार्च में रक्षा मंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
 
मोदी सरकार के मई 2014 में सत्ता में आने के बाद भी उन्हें वित्त मंत्रालय के साथ साथ रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। वह नवम्बर 2014 तक देश के रक्षा मंत्री रहे। 
 
एक अन्य सवाल के जवाब में जेटली ने कहा कि सेना अपनी लड़ाकू क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सेना के लिए गोला बारूद का भंडार निर्धारित स्तर तक ले जाना भी प्राथमिकता है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने क्‍यों एक खबर की क्‍लिप शेयर कर कहा इसे ध्‍यान से पढ़ो, क्‍या है CBSE और OSM टेंडर से कनेक्‍शन?

Karnataka Politics : डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के लिए लिखी भावुक पोस्ट, इशारों-इशारों में दिया यह संदेश

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 5 राष्ट्रीय पहलों का किया शुभारंभ, आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें वर्ष में प्रवेश पर स्मारक डाक टिकट का भी हुआ अनावरण

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

गृहमंत्री अमित शाह ने किया अहमदाबाद में ‘भारत माता’ की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण

अगला लेख