Hanuman Chalisa

जेटली ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

Webdunia
रविवार, 15 अप्रैल 2018 (13:27 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। जेटली पिछले महीने हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उनका पिछला कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हुआ था। वह लगातार तीसरी बार उच्च सदन के लिए चुने गए हैं।
 
उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने जेटली को संसद भवन में अपने कक्ष में शपथ दिलाई। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद तथा कई अन्य विशिष्ट व्यक्ति भी मौजूद थे।
 
जेटली बीमार होने के कारण अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ शपथ नहीं ले सके थे। नए कार्यकाल में भी उन्हें सदन का नेता नियुक्त किया गया है। पिछले कार्यकाल में वह गुजरात से राज्यसभा सदस्य थे लेकिन इस बार उन्हें उत्तर प्रदेश से उच्च सदन में भेजा गया है।
 
पिछले लोकसभा चुनाव में वह पंजाब की अमृतसर सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन कांग्रेस के अमरिन्दर सिंह से हार गए थे। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख