गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद पहली बार राज्यसभा पहुंचे अरुण जेटली

Webdunia
गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (14:38 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं सदन के नेता अरुण जेटली ने गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद गुरुवार को पहली बार राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। वे सदन के उपसभापति के चुनाव में मतदान करने सदन में पहुंचे थे।


सुबह सदन की कार्यवाही शुरु होने पर जेटली ने जैसे ही सदन में प्रवेश किया तो पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। जेटली ने भी हाथ जोड़कर सदस्यों का अभिवादन किया। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने जेटली की सेहत के लिहाज से सदस्यों को सलाह दी कि वे पास जाकर उनसे हाथ नहीं मिलाएं।

उन्होंने कहा कि सदस्यों को अति उत्साह दिखाते हुए जेटली से हाथ नहीं मिलाना चाहिए और उनसे दूर से बात करनी चाहिए, क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें संक्रमण से बचने के लिए लोगों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके उपरांत सदन में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेटली से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया तो उन्होंने मुस्काराते अपना हाथ बढ़ाने की बजाय दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

जेटली का गत मई में गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था और उसके बाद से वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे थे और स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। वे मानसून सत्र के दौरान आज पहली बार सदन में आए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख