कालाधन विदेशों में पड़ा हुआ है, भारत में नहीं : अरुण शौरी

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2017 (23:42 IST)
हैदराबाद। राजग सरकार के नोटबंदी अभियान को आड़े हाथ लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पत्रकार अरुण शौरी ने शनिवार को हैरानगी जताई कि यह कदम कालाधन पर रोक लगाने में कैसे मदद करेगा, जबकि वह विदेशों में पड़ा हुआ है।
उन्होंने यहां हैदराबाद साहित्य उत्सव में कहा, जिनके पास कालाधन है, क्या वह उसे रुपए  के रूप में भारत में रखे हुए हैं? जिनके पास कालाधन है, वे इसे विदेशों में रखे हुए हैं। वे कंपनियां खरीदते हैं, वे एस्टेट खरीदते हैं। डेंगू का यह मच्छर स्विटजरलैंड में उड़ रहा है और आप यहां छड़ी भांज रहे हैं। शौरी ने दावा किया कि लोग ठीक से नहीं जानते कि नोटबंदी कालाधन पर नियंत्रण लगाने में मदद करेगा या नहीं?
 
उन्होंने कहा, कोई विचार इसलिए वैध नहीं हो जाता कि लोगों ने इसके लिए वोट डाला है। लोग नहीं जानते। वे नोटबंदी के गुण-दोष नहीं जानते। वे नहीं जानते कि यह वास्तव में कालाधन के खिलाफ है या इसने वास्तव में अधिक कालाधन पैदा किया है। 
 
उन्होंने कहा, वे लोग नहीं जानते कि 15. 50 लाख करोड़ रुपए खत्म हो गए और यह कहा जा रहा है यह आतंकी धन के लिए था या नकली नोट थे जो 0.02 फीसदी होगा, जैसा कि सरकार ने खुद संसद में जवाब दिया है। वे लोग नहीं जानते..फिर यह जीएसटी के लिए है। नकदी रहित होने में बड़ी चीज क्या है। उन्होंने कहा कि पिछले छह-सात बरसों में मुख्य कार्य निजी निवेश में नई जान फूंकना रहा है।
 
शौरी ने कहा कि यह इस सरकार के लिए मुख्य कार्य था। इसके लिए उन्हें बैंकों पर काम करना था और उन्हें कर दर से कहीं अधिक कर प्रशासन पर काम करना था। इन दो चीजों पर पिछले ढाई साल में कुछ नहीं किया गया। यह हमारी समस्या की जड़ है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि गैर उत्पादक परिसंपत्तियों पर जन संसाधनों को नष्ट किया जा रहा है। सवाल यह है कि आप उत्पादक परिसंपत्तियों के विस्तार के लिए क्या कर रहे हैं। (भाषा)
Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Lok Sabha Elections 2024 : आपकी शर्म कहां है मोदीजी, बिहार में PM पर बिफरीं प्रियंका गांधी

पुणे पोर्शे कार हादसे से पहले 90 मिनट में 48 हजार की शराब गटक गया था रईसजादा

महिलाओं के शौचालय में लगाया कैमरा, पुजारी के खिलाफ मामला

मतदान के बाद दुल्हन गई ससुराल, वोट देने जा रही महिला की मौत

live : 3 बजे तक 49.20% वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा, यूपी में सबसे कम

अगला लेख