केजरीवाल ने कहा, सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आम आदमी पार्टी’

Webdunia
सोमवार, 14 जून 2021 (13:57 IST)
आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी। गुजरात पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद यह ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी गुजरात में होने जा रहे अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनकी पार्टी गुजरात विधानसभा की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ही ट्वीट कर अपने गुजरात दौरे की जानकारी दी थी। गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को विस्तार देने के इरादे से सीएम केजरीवाल यह दौरा कर रहे हैं। केजरीवाल आज अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में AAP की सदस्यता ली।

केजरीवाल का सालभर में यह दूसरा गुजरात दौरा है। इससे पहले फरवरी माह में केजरीवाल गुजरात के सूरत गए थे, जब यहां हुए निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था और वह बीजेपी के सामने सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनी थी।

आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में उतरने की योजना बना रही है। पार्टी राज्य में कांग्रेस का विकल्प बनना चाहती है। अपने पहले चुनाव में ही आम आदमी पार्टी ने 120 सदस्यों वाली सूरत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में 27 पर जीत दर्ज की थी।

गुजरात विधानसभा चुनावों में पिछले 20 साल से बीजेपी जीतती आ रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी राज्य में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख