Hanuman Chalisa

देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाएंगे : केजरीवाल

Webdunia
शनिवार, 14 फ़रवरी 2015 (18:48 IST)
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पांच वर्षों में दिल्ली को देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाएंगे।
 
अन्ना आंदोलन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, अन्ना आंदोलन के दौरान भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा लगाया गया था, तब मन में संशय था कि क्या भारत भ्रष्टाचार मुक्त हो सकेगा? लोकपाल विधेयक आ भी गया तो क्या भारत भ्रष्टाचार मुक्त होगा? 
 
उन्होंने कहा कि पिछली बार जब 49 दिनों की ‘आप’ की सरकार बनी तो हमारे कट्टर विरोधी भी यह मानते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म हुआ था। पिछली बार इस बात को लेकर रोमांच था कि हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, इस बार विश्वास है कि ऐसा होगा।
 
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री ने कहा, हम पांच वर्ष में दिल्ली को देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाएंगे। भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए लोगों को ‘स्टिंग’ करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, हम उस भ्रष्टाचार विरोधी टेलीफोन लाइन को फिर से चालू करेंगे जो 49 दिनों की हमारी सरकार के दौरान शुरू की गई थी। 
 
उन्होंने कहा कि जनलोकपाल विधेयक पास करना जरूरी है और जितनी जल्दी हो सके, हम ‘जनलोकपाल’ विधेयक पास कराएंगे। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा