Hanuman Chalisa

केजरीवाल के 20 विधायकों की कुर्सी जाना तय, बहुमत फिर भी लेकिन साख गई

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (11:01 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को 'लाभ का पद' धारण करने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने की सिफारिश चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति भवन भेज दी है। आप के 70 विधायक है जिसनमें से 20 की सदस्यता यदि रद्द हो जाती है तो भी बहुमत बरकरार रहेगा, लेकिन इस मामले से अरविंद केजरीवाल की साख पर जरूर बट्टा लग गया है जिसके चलते आगामी चुनाव में उन्हें नुकसान उठाना होगा।
 
हालांकि अभी नजरें इस बात पर हैं कि राष्ट्रपति चुनाव आयोग की सिफारिश पर कब मुहर लगाते हैं। उल्लेखनीय है कि संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक राष्ट्रपति आयोग की अनुशंसा मानने को बाध्य हैं। विधायकों या सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर अंतिम फैसला लेने से पहले राष्ट्रपति चुनाव आयोग की राय लेते हैं। चुनाव आयोग की राय के मुताबिक ही राष्ट्रपति इन याचिकाओं पर फैसला करते हैं। ये भी देखने वाली बात है कि क्या राष्ट्रपति आप विधायकों की जो याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई के लिए लंबित है उस पर सुनवाई के बाद फैसला लेंगे या फिर उससे पहले।
 
राष्ट्रपति जब चुनाव आयोग की सिफारिश स्वीकार कर लेंगे तो 20 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने होंगे। हालांकि इस बीच यह साफ कर देना जरूरी है कि शुक्रवार को आप के विधायकों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनकी उस मांग को मानने से इंकार कर दिया था, जिसमें विधायकों ने चुनाव आयोग के किसी भी फैसले या सुझाव पर रोक लगाने की मांग की थी।
 
हालांकि इस बीच कोर्ट ने चुनाव आयोग के वकील से जरूर जानना चाहा है कि क्या चुनाव आयोग ने आप विधायकों के मामले में कोई सलाह राष्ट्रपति को भेजी है। चुनाव आयोग के वकील को सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को यह बताना होगा। इससे पहले शुक्रवार को चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजी गई अनुशंसा में आयोग ने कहा है कि 13 मार्च 2015 को संसदीय सचिव बनाए गए आप के 20 विधायक 08 सितंबर 2016 तक लाभ के पद पर रहे। इसलिए दिल्ली विधानसभा के विधायक के तौर पर ये अयोग्य घोषित होने योग्य हैं। (एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खत्म होगी छोटे नोटों की दिक्कत, ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट

आंख मारता है, लोकसभा में रिजिजू ने याद दिलाया राहुल का 2018 वाला 'हग और विंक', प्रियंका गांधी का करारा पलटवार

साली को छेड़ने के मामले में 7 साल बाद बरी एयरफोर्स अफसर, अब पीड़िता बोली- जीजू ने सपने में छेड़ा था

ईरान का ‘काला खजाना’ खर्ग द्वीप क्यों नहीं बना अमेरिका-इजराइल का निशाना? 90% तेल निर्यात यहीं से

क्रूड गिरा तो चमका सोना, चांदी में जोरदार उछाल, देखें 10 शहरों के ताजा रेट

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत, बुकिंग के 10 दिन भी डिलीवरी नहीं, गोदाम में स्टॉक नहीं, प्लांट से सप्लाई बंद

कल तक नहीं मिली गैस तो आधे इंदौर के रेस्‍टोरेंट हो जाएंगे शटडाउन, क्‍या करेंगे लाखों स्‍टूडेंट और नौकरीपेशा लोग?

LPG को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर चौतरफा हमला, कांग्रेस और शिवसेना UBT ने उठाए सवाल

20+ ईरानी युद्धपोत डूबे, फिर भी थर-थर कांप रही US नेवी! होर्मुज में ईरान का 'अदृश्य शिकारी' मचा रहा है तबाही

केजरीवाल का प्रधानमंत्री मोदी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- देश को मुश्किल में डाल दिया, ट्रंप-मोदी रिश्तों पर भी बोले

अगला लेख