AAP की मीटिंग के बाद बोले अरविंद केजरीवाल- इंदिरा गांधी की तरह मोदी ने अति कर दी, BJP को बर्दाश्त नहीं हुई पंजाब की जीत

Webdunia
बुधवार, 1 मार्च 2023 (18:44 IST)
नई दिल्ली। आबकारी घोटाले के बाद मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सियासी घमासान मचा हुआ है। आज आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने अति कर दी, बीजेपी को पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत बर्दाश्त नहीं हुई।
ALSO READ: गुजरात के स्कूलों में 8वीं तक गुजराती भाषा पढ़ाना अनिवार्य, विधेयक पास, न पढ़ाने पर 2 लाख का जुर्माना
मीटिंग के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे काम करने से रोक रही है। सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री बनाया जाएगा। सिसोदिया के घर फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। आम आदमी पार्टी अब रुकने वाली नहीं है। शराब घोटाला नहीं हुआ यह बहाना है। जनता हमारे साथ है। 
केजरीवाल ने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया आज भाजपा में शामिल हो जाएं तो उन्हें कल छोड़ दिया जाएगा। सारे केस वापस ले लिए जाएंगे। 
 
केजरीवाल ने कहा कि अगर सत्येंद्र जैन आज भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो सभी मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे और उन्हें कल जेल से रिहा कर दिया जाएगा। मुद्दा भ्रष्टाचार नहीं, काम बंद करना और विरोध के बाद सीबीआई-ईडी भेजना है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख