केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का पोस्टर वार, कहा चोर मचाए शोर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (08:38 IST)
arvind kejriwal arrested : दिल्ली आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी गठबंधन इंडिया जहां केजरीवाल के साथ खड़ा नजर आ रहा है तो भाजपा ने दिल्ली सीएम के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ दिया है।

ALSO READ: रामलीला मैदान से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक, कैसा है केजरीवाल का राजनीतिक सफर
भाजपा ने आज सुबह सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया। फिल्मी पोस्टर की तर्ज पर बने इस पोस्टर का शीर्षक है चोर मचाए शोर। इसमें मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के फोटो भी है। 
 
 
इधर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी से खासे नाराज हैं। पार्टी ने भाजपा मुख्‍यालय समेत देशभर में प्रदर्शन का एलान किया है। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पैरा मिलेट्री फोर्स की तैनाती के साथ ही धारा 144 भी लागू की गई है।
 

ALSO READ: ED के लॉकअप में गुजरी अरविंद केजरीवाल की रात, देशभर में AAP का प्रदर्शन
10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। शीर्ष अदालत मामले में आज सुबह 10:30 बजे सुनवाई कर सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

नो-फ्लाई ज़ोन से हवाई यात्रा पर गहराता संकट : अब विमानों पर युद्ध से भी गंभीर खतरा मडंरा रहा

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

अब नहीं सुनना पड़ेगी cyber caller tune, जानिए कैसे करें skip

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?

ब्रिटिश F-35 स्टील्थ जेट की केरल में अप्रत्याशित लैंडिंग, भारतीय वायुसेना ने किया इंटरसेप्ट या कहानी कुछ और

अगला लेख