अरविंद केजरीवाल के धरने के जवाब में अब भाजपा का धरना

Webdunia
बुधवार, 13 जून 2018 (16:37 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में राजनिवास कार्यालय में धरने को जोर-जबरदस्ती, डराने-धमकाने की राजनीति और संविधान तथा प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात करार देते हुए मुख्यमंत्री के दफ्तर पर बुधवार को धरना शुरू कर दिया।


दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता, सांसद प्रवेश वर्मा, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, जगदीश प्रधान और केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा धरने में शामिल हैं गुप्ता ने दिल्ली सरकार में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएसएस) के अधिकारियों के 'हड़ताल' पर होने के केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर दिल्ली में अधिकारी काम नहीं कर रहे तो बजट कैसे पेश हुआ?

दिल्ली विधानसभा में पूछे गए सवालों के उत्तर कैसे दिए जाते रहे? विपक्ष के नेता ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली के लोगों को सीलिंग से राहत के लिए मास्टर प्लान में संशोधन के लिए आम आदमी पार्टी के किसी भी सांसद-विधायक ने कोई आपत्ति और सुझाव नहीं दिया और न ही जनसुनवाई में शामिल हुए।

केजरीवाल के राजनिवास में धरने को नौटंकी बताते हुए गुप्ता ने कहा कि वे एयरकंडीशंड धरने पर पैर फैलाकर पसरे हुए हैं। दिल्ली के मालिक केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और गोपाल राय को स्वादिष्ट व्यंजन बाहर से परोसे जा रहे हैं और दिल्ली की जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। काम से बचने का एक नया तरीका।
गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने उपराज्यपाल से अकेले मिलने का समय मांगा था लेकिन 3 मंत्रियों के साथ मिलने पहुंचे। इसके बाद उपराज्यपाल से बिना किसी न्यायोचित मांग के असंसदीय व्यवहार किया। पहले षड्यंत्र कर मुख्य सचिव को घर बुलाकर रात 12 बजे मारपीट की और अब साजिश कर उपराज्यपाल के घर जाकर धमकी दी। मुख्यमंत्री जनता के काम करने की बजाय बहाने ढूंढने में व्यस्त हैं। यदि उनसे सत्ता नहीं संभाली जा रही तो बहाने ढूंढने की बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख