JNU हिंसा पर केजरीवाल का बड़ा बयान, ऐसे में दिल्ली पुलिस क्या कर सकती है

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (16:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली पुलिस में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी क्षमता है लेकिन उसे निर्देश मिला था कि चुपचाप खड़े रहो, कोई कार्रवाई मत करो। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे में दिल्ली पुलिस क्या कर सकती है।
 
केजरीवाल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हाल ही में हुई हिंसा के संदर्भ में यह बात कही।

ALSO READ: क्या JNU हिंसा के बाद गर्ल्स हॉस्टल में मिले ये आपत्तिजनक सामान...जानिए सच...
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में हिंसा नहीं रोकने में दिल्ली पुलिस की गलती नहीं है क्योंकि वे सिर्फ ऊपर से मिले आदेश का पालन कर रहे थे।
 
केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस को ऊपर से आदेश मिलता है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपको कुछ नहीं करना है, ऐसे में दिल्ली पुलिस क्या कर सकती है।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे, उस वक्त अस्पतालों और स्कूलों की हालत खराब थी। हमने डॉक्टरों या शिक्षकों को नहीं बदला क्योंकि वे बहुत क्षमतावान थे। राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत थी। जब आपको ऊपर से आदेश मिले कि हिंसा रोकने के लिए कुछ नहीं करना है, तो ऐसे में वह आदेश मानने के लिए मजबूर हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख