केजरीवाल के खिलाफ धोखेबाजी, जालसाजी की जांच शुरू

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (17:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सड़कों और सीवर लाइनों के लिए ठेका देने में कथित अनियमितताओं के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके एक करीबी रिश्तेदार और एक लोक सेवक के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और धोखेबाजी के आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। एनजीओ रोड्स एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन (आरएसीओ) की तरफ से एक वकील किसलय पांडेय ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
 
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल, उनके रिश्तेदार और एक निर्माण कंपनी के मालिक सुरेंद्र कुमार बंसल और दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग में तत्कालीन कार्यकारी अभियंता पीके कथूरिया पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया।
 
सार्वजनिक निर्माण कार्यों की निगरानी का दावा करने वाले एनजीओ ने आरोप लगाया कि बंसल ने पीडब्ल्यूडी को जाली बिल सौंपे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी को दिए गए दस्तावेज मनगढ़ंत और जाली हैं। इससे सरकारी खजाने को 10 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके बंसल और अन्य को काफी फायदा पहुंचाया। उनकी भूमिका की अवश्य जांच की जानी चाहिए। (भाषा) 

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख