केन्द्र के अध्‍यादेश को केजरीवाल सरकार की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (19:05 IST)
Kejriwal government challenges central ordinance: दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया।
 
इससे पहले दिन में आम आदमी पार्टी (आप) ने घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन जुलाई को मध्य दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर केंद्र के अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे। पार्टी ने 11 जून को अध्यादेश के खिलाफ महारैली का आयोजन किया था।
 
19 मई को जारी हुआ था अध्यादेश : गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने 19 मई को ‘दानिक्स’ कैडर के ‘ग्रुप-ए’ अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए ‘राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण’ गठित करने के उद्देश्य से एक अध्यादेश जारी किया था।
 
अध्यादेश जारी किए जाने से महज एक सप्ताह पहले ही उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार को सौंप दिया था।
 
शीर्ष अदालत के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती उपराज्यपाल के कार्यकारी नियंत्रण में थे। (एजेंसी/वेबदुनिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

'एक देश, एक चुनाव' पर बहस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण : नरेंद्र मोदी

LIVE: हमास की लिस्ट में रिहा होने वाले 33 इजराइलियों में से 8 की हो चुकी है मौत

PM मोदी ने की डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

सर्पदंश की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से उपचार उपलब्ध कराने को कहा

अगला लेख