भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लें : केजरीवाल

Webdunia
मंगलवार, 15 अगस्त 2023 (10:33 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर देश के नागरिकों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ाने का प्रण लेने को कहा।
 
देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कैसे हर बच्चे को शिक्षा मिलने और हर किसी को अच्छा इलाज मिलने से तिरंगे हमेशा ऊंचा रहेगा।
 
वीडियो में पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह पर केजरीवाल के भाषण के कुछ अंश भी शामिल हैं, जिसमें उन्होंने अमेरिका, नार्वे और स्वीडन जैसे विकसित राष्ट्रों द्वारा अपने नागरिकों के लिए मुफ्त शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित किए जाने के बारे में बात की थी।
 
केजरीवाल ने कहा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस गौरवशाली अवसर पर हम सब देशवासी ये प्रण लें कि हम मिलकर देश के हर बच्चे के लिए अच्छी से अच्छी शिक्षा का इंतजाम करेंगे, हर व्यक्ति के लिए अच्छे इलाज का इंतजाम करेंगे, मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। जय हिंद।'
 
आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने देश के लोगों से कहा कि वे आज हमारे लोकतंत्र पर मंडरा रही चुनौतियों से आंखें न मूंदें।
 
चड्ढा ने ‘एक्स’ पर कहा कि हम 77 के हो गए हैं, आइए हम आज हमारे लोकतंत्र पर मंडरा रही चुनौतियों और हमारे साथी नागरिकों की पीड़ाओं से आंखें न मूंदें। हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को खतरे में डालने वाली छाया और हमारे राष्ट्र को पीड़ित करने वाली बीमारियों को स्वीकार किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि हालांकि, हमें यह याद रखना चाहिए कि जैसे हमने औपनिवेशिक शासन पर विजय प्राप्त की थी, ठीक वैसे ही हम अंततः इन चुनौतियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे। चड्ढा ने युवाओं से उन मूल्यों को बनाए रखने का भी आग्रह किया जिनके लिए हमारे पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी।
 
उन्होंने कहा कि आइए, हम हमारे विविध और जीवंत राष्ट्र की वृद्धि, विकास और एकता में योगदान के लिए अथक कार्य करें। यह स्वतंत्रता दिवस हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने, समावेशिता को बढ़ाने और प्रत्येक भारतीय को अपनी क्षमता का अहसास दिलाने में सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करे। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारतीय अर्थव्यवस्था में मिल रहा है अच्छा रिटर्न, वित्त मंत्री के दावे पर क्या बोले खरगे?

GIS 2025: भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी "प्रवासी मध्यप्रदेश समिट"

बवाल के बाद गाजीपुर के स्कूल में फिर लगा अब्दुल हमीद का नाम

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: सुप्रीम कोर्ट ने क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को दी जमानत

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अगला लेख