अरविंद केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- सरकारें गिराने पर खर्च किए 6300 करोड़ रुपए

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2022 (18:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने देश में अन्य दलों की सरकारें गिराने पर 6300 करोड़ रुपए खर्च नहीं किए होते तो केंद्र सरकार को खाद्य सामग्री पर वस्तु एवं सेवाकर (GST) नहीं लगाना पड़ता।

केजरीवाल ने एक दिन पहले भाजपा को राज्य सरकारों की सीरियल किलर कहा था। दिल्ली विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि और जीएसटी के जरिए एकत्र किए गए पैसों से विधायकों को खरीद रही है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक ने शनिवार को कहा कि लोग महंगाई से परेशान हैं और भाजपा करोड़ों रुपए खर्च कर अन्य दलों के विधायकों को खरीद रही है तथा राज्यों में सरकारें गिरा रही है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, दही, छाछ, शहद, गेहूं, चावल आदि पर अभी जो जीएसटी लगाया गया, उससे केंद्र सरकार के पास सालाना 7500 करोड़ रुपए आएंगे।

सरकारें गिराने पर अभी तक इन्होंने 6300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अगर ये सरकारें न गिराते तो गेहूं, चावल, छाछ आदि पर जीएसटी न लगाना पड़ता। लोगों को महंगाई का सामना न करना पड़ता।

आबकारी नीति लागू करने में अनियमितताओं के चलते केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद से 'आप' और भाजपा के बीच राजनीतिक खींचतान बढ़ गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख