कर्नाटक में छात्राओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मठ के पुजारी समेत 5 लोगों पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2022 (17:37 IST)
मैसुरु। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिला स्थित एक प्रमुख मठ के मुख्य पुजारी समेत 5 व्यक्तियों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने को लेकर बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर नजरबाद थाने में यह शिकायत दर्ज की गई। उनके अनुसार मठ द्वारा संचालित छात्रावास का वार्डन भी आरोपियों में शामिल है।
 
सूत्रों का कहना है कि शिकायत का आधार उन दो लड़कियों का बयान है, जिन्होंने पुजारी पर करीब दो साल से उनका यौन उत्पीड़न करने तथा अन्य पर इस हरकत में पुरोहित का साथ देने का आरोप लगाया था।
 
बताया जाता है कि इन लड़कियों ने यहां गैर सरकारी सामाजिक संगठन ‘ओडनाडी सेवा समस्थे’ से संपर्क किया था और शुक्रवार रात को परामर्श सत्र के दौरान उन्होंने उन्हें आपबीती बताई थी। उसके बाद संगठन ने पुलिस प्रशासन से संपर्क किया।
 
सूत्रों के मुताबिक, मैसुरु पुलिस ने प्राथमिक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अब इस मामले को चित्रदुर्ग में क्षेत्राधिकार वाले थाने को स्थानांतरित किया जाएगा, क्योंकि यह अपराध वहां हुआ है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख