दिल्ली में बढ़ते अपराधों और कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री से क्या बोले अरविंद केजरीवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (15:40 IST)
law and order situation in Delhi : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से इस मुद्दा पर चर्चा के लिए मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया।
 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शाह को लिखे पत्र में दावा किया कि शहर को देश की 'अपराध राजधानी' कहा जा रहा है। उन्होंने हाल ही में कई विद्यालयों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी का भी हवाला दिया।ALSO READ: महिला सुरक्षा कानूनों का कितना गलत इस्तेमाल हो रहा है?
 
यह पत्र फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आया है। केजरीवाल ने पत्र में कहा कि  यह कितना शर्मनाक है कि आपकी देखरेख में गौरवशाली राजधानी कानून-व्यवस्था की असफलता के कारण अब 'रेप कैपिटल', 'गैंगस्टर कैपिटल', 'ड्रग कैपिटल' जैसे नामों से जानी जा रही है।
 
महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे : उन्होंने दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, जबरन वसूली करने वाले गिरोह हर गली में सक्रिय हैं, ड्रग माफिया पूरी दिल्ली में अपने पैर पसार चुके हैं। मोबाइल फोन और चेन छीनने की घटनाओं से लोग परेशान हैं। केजरीवाल ने कहा कि पिछले छह महीनों में 600 से अधिक स्कूलों, 100 से अधिक अस्पतालों, मॉल और हवाई अड्डों को बम की धमकी वाले संदेश मिले हैं। उन्होंने सवाल किया कि दोषियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है?'
 
उन्होंने कहा कि बम की धमकियों के कारण दिल्ली में बच्चे और उनके माता-पिता लगातार डर के साए में जी रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि जब स्कूल खाली कराकर छात्रों को घर भेज दिया जाता है तो बच्चों और उनके माता-पिता का क्या होगा? उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था केंद्र के अधीन है और इस बात पर जोर दिया कि शाह को स्थिति को तुरंत सुधारने के लिए कार्रवाई और सहयोग करना चाहिए।ALSO READ: चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी और अमित शाह, 3 नए आपराधिक कानून किए राष्ट्र को समर्पित
 
केजरीवाल ने दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और हत्याओं के मामले में 19 महानगरों में दिल्ली पहले स्थान पर है। उन्होंने दावा किया कि 2019 से अब तक मादक पदार्थ से जुड़े अपराधों में 350 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, हर दिन औसतन 3 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है और व्यापारियों को नियमित रूप से जबरन वसूली के कॉल आते हैं।
 
बदहाल हो चुकी है कानून और व्यवस्था : उन्होंने कहा कि ये आंकड़े बदहाल हो चुकी कानून और व्यवस्था की गवाही दे रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह लोगों के बीच जा रहे थे और उन्होंने पाया कि कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरी चिंता है। उन्होंने कहा कि आज दिल्लीवासियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या देश की राजधानी दिल्ली में हम बेहतर कानून-व्यवस्था के हकदार नहीं हैं?
 
केजरीवाल ने पत्र में शाह से इस मुद्दे पर मुलाकात के लिए समय देने का अनुरोध करते हुए कहा कि स्थिति बहुत खराब है और राजनीति से ऊपर उठकर कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना जरूरी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र विधान मंडल में बोले CJI गवई, आंबेडकर चाहते थे न्यायपालिका कार्यपालिका के हस्तक्षेप से हो मुक्त

UP: देवरिया में फिलीस्तीनी झंडे वाली टी शर्ट पहनने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार

LIVE: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

अगला लेख