केजरीवाल ने बताया, MCD चुनाव क्यों थे AAP के लिए सबसे मुश्किल मुकाबला?

Webdunia
शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (13:48 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के प्रचार के दौरान तैनात भाजपा की भारी मशीनरी ने इसे आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा अब तक लड़ा गया सबसे कड़ा मुकाबला बना दिया था। उन्होंने भाजपा पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।
 
नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि यह चुनाव बहुत-बहुत मुश्किल था। कुछ लोग कहते हैं कि यह आसान चुनाव था लेकिन ऐसा नहीं है। जिस तरीके से उन्होंने हमारे खिलाफ साजिश रची और जिस तरीके से हमारे खिलाफ सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, उससे यह हमारे द्वारा अभी तक लड़ा गया सबसे मुश्किल चुनाव था।
 
जेल में बंद मंत्री एवं आप नेता सत्येंद्र जैन के कथित वीडियो के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमारे खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाया, मीडिया को धमकाया और दुष्प्रचार अभियान चलाया। हर सुबह 9 बजे कोई नया फर्जी वीडियो आता था।

केजरीवाल ने कहा कि पत्रकार से एक आदमी ने कहा—मनीष जी ने मेरे बच्चों का भविष्य बना दिया—वो चोर नहीं हो सकते जो विश्वास लोगों को हम पर है वो BJP वाले तोड़ नहीं पाए। मैं भी पैसे कमा सकता था, कमाता तो कुछ नहीं कर पाता। आपके पास 5 साल हैं—चरित्र और आचरण के प्रमाण के साथ आगे बढ़ें।
 
 
आप प्रमुख ने कहा कि हम सकारात्मक राजनीति करते हैं और अपने काम के बारे में बात करते हैं। भाजपा ने फर्जी वीडियो और जेल में बंद एक ठग के पत्रों के जरिए हमें अपने काम के बारे में चर्चा नहीं करने दी।
 
उल्लेखनीय है कि आप ने राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को नगर निगम में भाजपा से सत्ता छीन ली थी। केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने एमसीडी के 250 में से 134 वार्ड जीते हैं जबकि भाजपा को 104 वार्ड में जीत मिली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के भावों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें ताजा कीमतें

स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर गरमाई सियासत, भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा, कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई

कांग्रेस ने किया मोदी पर कटाक्ष, पीएम जरूर जानते होंगे कि पहलगाम हमले के आतंकी गिरफ्त से बाहर हैं

LIVE : अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

अमेरिका में शशि थरूर ने बताया, सैन्य ऑपरेशन का नाम क्यों रखा सिंदूर?

अगला लेख