केजरीवाल की पत्नी ने साधा PM पर निशाना, कहा- सभी को कुचलने में लगे हैं

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (20:58 IST)
Sunita Kejriwal targets Modi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख की गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। केजरीवाल को कोर्ट ने 28 मार्च तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है। 
 
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया था।
ALSO READ: CM केजरीवाल के खिलाफ जनहित याचिका दायर, मुख्यमंत्री पद से हटाने का अनुरोध
सत्ता का अहंकार : सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आपके तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है।
 
उन्होंने कहा कि आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर (जेल) रहें या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द। ईडी ने केजरीवाल को आज अदालत में पेश किया था। 
ALSO READ: कोर्ट में ED का दावा, 100 करोड़ की रिश्वत ली, 600 करोड़ का घोटाला, साजिशकर्ता केजरीवाल,विजय नायर है राइट हैंड
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 28 मार्च तक ईडी का रिमांड पर भेज दिया गया। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस विभाग में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण

8 अरब की दुनिया में रह जाएंगे सिर्फ 10 करोड़ लोग, तबाही या कुछ और...

LIVE: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

आज भोपाल में राहुल गांधी, पीसीसी में पार्टी की टॉप लीडरशिप के साथ कर रहे मंथन

खराब कॉफी पर विवाद, राजा की मौत और लापता सोनम, गहराता जा रहा शिलॉन्‍ग में गायब हुए इंदौरी कपल का रहस्‍य

अगला लेख