Biodata Maker

जब ‘सीता हरण’ का दृश्‍य देख दुखी होकर ‘रावण’ ने मांगी माफी!

नवीन रांगियाल
रामायण में सीता हरण का दृश्‍य है। रावण सीता माता को उनकी कुटि‍या में से जबरदस्‍ती हरण कर ले जा रहा है। सीता राम और लक्ष्मण का नाम पुकार रही है और कह रही है क‍ि उन्‍हें बचा लो।  घर में बैठे एक शख्‍स टीवी पर इस दृश्‍य को देख रहे हैं। जैसे ही रावण सीता माता को ले जाने के ल‍िए उठाता है, टीवी देखने वाला शख्‍स अपने हाथ उठाकर हाथ जोडता है। लगता है मानो वे माफी मांग रहे हों।

ट्व‍िटर से लेकर अन्‍य सोशल मीड‍िया पर यह वीड‍ियो काफी लोकप्र‍िय होकर वायरल हो रहा है। कई लोग इसे शेयर और री-ट्वीट कर रहे हैं।

दरअसल, जो शख्‍स अपने घर की टीवी पर यह दृश्‍य देख रहा है वो कोई अन्‍य नहीं बल्‍कि‍ खुद रावण ही हैं। जी, हां, अरव‍िंद त्रि‍वेदी। वही अरव‍िंद त्रि‍वेदी ज‍िन्‍होंने रामानंद सागर की रामायण में रावण का क‍िरदार न‍िभाया था। वे खुद रामायण देख रहे हैं और सीता हरण के दृश्‍य को देखकर खेद प्रकट कर रहे हैं।

दरअसल, इन द‍िनों डीडी नेशनल पर एक बार फि‍र से रामायण का प्रसार हो रहा है। ऐसे में रामायण के सभी क‍िरदार एक बार फ‍िर से चर्चा में हैं। रामायण और इसके पात्र लगातार ट्वि‍टर पर ट्रेंड कर रहे हैं। उसी संदर्भ में अरव‍िंद त्र‍िवेदी का यह वीडि‍यो भी वायरल हो रहा है, ज‍िसे सोशल मीड‍िया पर बेहद पसंद क‍िया जा रहा है।

अरव‍िंद त्र‍िवेदी की उम्र अब करीब 84 साल हो चुकी है। वे घर में ही रहते हैं और अपना वक्त बीताते हैं। इन द‍िनों लॉकडाउन की वजह से जहां पूरा देश घरों में कैद है, वहीं अरविंद त्र‍िवेदी करीब 30 साल बाद अपना न‍िभाया रावण का क‍िरदार देख रहे हैं।

आपको बता दें क‍ि अरव‍िंद त्र‍िवेदी का रावण वाला क‍िरदार अब तक के रावण के क‍िरदारों में सबसे ज्‍यादा लोकप्रि‍य रहा है। अरव‍िंद त्र‍िवेदी साल 1996 में साबरकथा क्षेत्र से भाजपा के सांसद भी रह चुके हैं। साल 2002 में सीबीएफसी के चेयरमेन भी रह चुके हैं।

केवट बनना चाहते थे, बन गए रावण
अरविंद त्रिवेदी असल जीवन में श्रीराम के बड़े भक्‍त हैं और सीरियल में खुद केवट का रोल करना चाहते थे। बहरहाल, उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह घर में कुर्सी पर बैठकर 'रामायण' देख रहे हैं। सीता हरण का सीन चल रहा है और अनायास ही अरविंद त्रिवेदी हाथ जोड़ लेते हैं और प्रणाम करते हैं।

अरविंद त्र‍िवेदी अब बहुत कमजोर हो गए हैं। वह ज्‍यादा चल-फिर भी नहीं सकते। वीडियो में उन्‍हें देखकर यह भरोसा नहीं होता क‍ि उन्‍होंने ही 'रावण' का दमदार किरदार निभाया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

अगला लेख