Hanuman Chalisa

क्या आर्यों ने ही बसाया था हड़प्पा सभ्यता को?

Webdunia
रविवार, 4 जनवरी 2015 (13:31 IST)
नई दिल्ली। भारत में आर्य बाहर से आए या फिर स्वदेशी थे? इस बात पर वर्षों से जारी चर्चा के बीच भारत के कई इतिहासकार मानते हैं कि भारत में आर्यों का आगमन 1500 ईसा पूर्व मध्य एशिया से हुआ।
 
प्रसिद्ध इतिहासकार रामशरण शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ में लिखा है कि आर्य हिन्द-यूरोपीय परिवार की भाषाएं बोलते थे, जो अपने परिवर्तित रूपों में आज भी समूचे यूरोप और ईरान में तथा भारतीय उपमहादेश के अधिकतर भागों में बोली जाती हैं।
 
लगभग 1600 ईसा पूर्व के कस्साइट अभिलेखों में तथा सीरिया में मिले अभिलेखों में आर्य नामों का उल्लेख है। उनसे पश्चिम एशिया में आर्य भाषा-भाषियों की उपस्थिति का पता चलता है। राष्ट्रीय संग्रहालय के पुरातत्ववेत्ता और प्रकाशन विभाग के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आर्य मूलत: भारतीय हैं। वे हड़प्पा सभ्यता को आर्यों की पूर्ववर्ती सभ्यता मानते हैं।
 
सिंह ने बताया कि आर्य संस्कृति का इतिहास लेखन औपनिवेशिक सोच के आधार पर हुआ है। अंग्रेजी इतिहासकारों ने एक खास वर्ग को बाहरी बताकर समाज को बांटने की कोशिश की।
 
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक इतिहासकारों ने हड़प्पा के बहुत कम स्थलों की खोज के आधार पर निष्कर्ष निकाला था कि हड़प्पा सभ्यता और आर्य सभ्यता अलग-अलग हैं। अब जबकि 2,700 से अधिक हड़प्पाई स्थलों की खोज हो चुकी है तो इसके आधार पर कहा जा सकता है कि हड़प्पा सभ्यता आर्यों की ही सभ्यता थी। 
 
सिंह ने अपनी पुस्तक ‘ग्लोरी दैट वाज हड़प्पन सिविलाइजेशन’ में इन सभी स्थलों की विस्तृत सूची दी है।
 
सिंह ने इसके पीछे तर्क दिया कि हड़प्पा सभ्यता के लोथल से अग्निकुंड के साक्ष्य मिले हैं अर्थात हड़प्पा सभ्यता में अग्नि को विशेष महत्व प्राप्त था, वहीं आर्यों में भी अग्नि को विशेष महत्व प्राप्त था।
 
सिंह ने बताया कि अगर भाषायी आधार को छोड़ दिया जाए तो इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि आर्य मध्य एशिया से आए। केवल भाषा के आधार पर तो हम यह भी कह सकते हैं कि यूरोपीय लोगों का मूल स्थान भारत ही था और वे यहीं से यूरोप गए, क्योंकि हमारे यहां प्राचीनकाल में उन्नत नौकायन के साक्ष्य मिले हैं।
 
उन्होंने बताया कि हड़प्पा के स्थलों से मिले घोड़े के साक्ष्य के आधार पर भी कहा जा सकता है कि आर्यों ने ही हड़प्पा को बसाया था। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: चंपत राय और अनिल मिश्रा का राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान जल्द, नए के साथ अनुभवी चेहरों को मिलेगी जगह

गुजरात के सरकारी दफ्तरों में अब AC अनिवार्य रूप से 24 डिग्री पर रखना होगा, नई गाइडलाइन जारी

'अगर बेटी दोषी है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिले', केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान

वेनेजुएला में भूकंप से 235 मौतें; भारत ने भेजी मदद, Starlink ने फ्री इंटरनेट का किया ऐलान