भारत को अपना खुद का विमान बनाना चाहिए : एएस किरन कुमार

Webdunia
सोमवार, 9 जुलाई 2018 (20:18 IST)
हैदराबाद। विशाल घरेलू बाजार के साथ भारत जैसी उभरती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था को स्वदेशी (पूरी तरह से देश में तैयार) विमान बनाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए उसे अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठानों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। देश के जाने-माने वैज्ञानिक ने यह बात कही।
 
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व चेयरमैन एएस किरन कुमार ने कहा कि भारत विमान उद्योग में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए तैयार है।

कुमार ने कहा कि कई भारतीय उद्योग और निजी उद्यम वैश्विक विमान उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ये उद्योग और उद्यम देश के भीतर नई क्षमताएं स्थापित कर रहे हैं। आगामी दिनों और वर्षों में एक जबरदस्त मौका है, हमें देश की क्षमताओं का निर्माण करने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि कंपनियां महसूस कर रही हैं कि भारत में कम लागत में अच्छे कलपुर्जे और सब-सिस्टम निर्माण की असीम क्षमताएं हैं और वे धीरे-धीरे इस दिशा में बढ़ रही हैं।

कुमार ने कहा कि भारत को विमान विनिर्माण उद्योग को विकसित करने शुरू कर देना चाहिए। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के नाते हमें अंतरराष्ट्रीय सूत्रों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख