राकेश टिकैत ने ओवैसी को कहा बेलगाम सांड, कहा- हैदराबाद में ही बांधकर रखो

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (21:54 IST)
हैदराबाद। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अब एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने ओवैसी को बेलगाम सांड बताया है। 
 
टिकैत ने हैदराबाद में कहा कि ओवैसी बेलगाम सांड है। इसे हैदराबाद और तेलंगाना में ही बांधकर रखो। यह भाजपा की मदद कर रहा है। टिकैत ने कहा कि ओवैसी बोलता कुछ और है और इसका मकसद कुछ और है। इसे हैदराबाद और तेलंगाना के बाहर मत जाने दो। इसे यहीं बांधकर रखो। 
 
दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर लोगों ने टिकैत पर जमकर निशाना साधा। एनडी विवेक ने कहा- टिकैत पूरे देश मे घूम रहा है। बस उत्तर प्रदेश अपने गांव ही नहीं जा रहा सभा करने। वहीं मनीष कुमार ने लिखा- टिकैत खुद कांग्रेस के पिट्‍ठू हैं। वे कांग्रेस के एजेंट हैं। उन्हें महाराष्ट्र और राजस्थान में दिक्कत नहीं है, जहां किसान मुश्किल में हैं। 
यूपी में सक्रिय होंगे टिकैत : इससे पहले टिकैत ने कहा कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) हमेशा से ही मुद्दा रहा है। एमएसपी से किसानों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे 'बीजेपी को हराओ' के नारे के साथ यूपी के मतदाताओं के पास भी जाएंगे। अच्छा होगा कि केन्द्र सरकार और पीएम मोदी आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले इस मुद्दे को सुलझा लें।
 
टिकैत ने यह भी कहा कि किसानों की दिल्ली सीमा पर धरना स्थल को खाली करने की अभी कोई योजना नहीं है। किसान नेता ने कहा कि किसान मोर्चा की रणनीति भाजपा को हराना है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति, महिला ने की थी यह अपील, जानिए क्‍या है मामला...

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

शादी का झांसा देकर नाबालिग से 3 माह तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

अगला लेख