रेल मंत्रियों पर पीएम मोदी के बयान से सीएम गहलोत नाराज, बताया- किसने किया रेलवे का विकास

Webdunia
बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (15:52 IST)
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर चुटकी लेते हुए देश के पूर्व रेल मंत्रियों पर भी टिप्पणी कर दी। अशोक गहलोत ने कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए उनके बयान पर नाराजगी जताई।
 
अशोक गहलोत ने एक आधिकारिक बयान में प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे दुख है कि आज आपने मेरी मौजूदगी में वर्ष 2014 से पूर्व के रेल मंत्रियों लाल बहादुर शास्त्री, जगजीवन राम, सरदार स्वर्ण सिंह, गुलजारी लाल नंदा, के हनुमान थईया, ललित नारायण मिश्र, कमलापति त्रिपाठी, मधु दंडवते, पीसी सेठी, एमबीए गनी खान चौधरी, मोहसिना किदवई, माधवराव सिंधिया, जॉर्ज फर्नांडिस, जनेश्वर मिश्र, सीके जाफर शरीफ, रामविलास पासवान, नीतीश कुमार, राम नायक, ममता बनर्जी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सभी के कार्यकाल के फैसलों को भ्रष्टाचार एवं राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताया। ये बेहद दुर्भाग्यूर्ण है।
 
 
मुख्यमंत्री गहलोत ने मोदी से कहा कि आज आपका भाषण पूरी तरह 2023-24 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों को देखते हुए दिया गया है। यह भाजपा के चुनावी एजेंडे के रूप में था। ऐसी टिप्पणियां प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के गले नहीं उतरेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

18 साल बाद गुमशुदा भाई से ऐसे मिली बहन, टूटे दांत से मिला क्लू

अयोध्या: करोड़ों की लागत का 'विकास' बारिश के दबाव में क्यों?

पानी में दिल्ली, AIIMS के ऑपरेशन थिएटर बंद, नहीं हुईं सर्जरी, 88 साल का रिकॉर्ड टूटा

Weather Updates: दिल्ली में होगी पुन: तेज बारिश, IMD का उत्तर भारत में मूसलधार बारिश का अलर्ट

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, हवा में उछली कारें, 6 लोगों की मौत

अगला लेख
More