अशोक गहलोत ने बुलाई विधायकों की मीटिंग, अध्यक्ष चुनाव से पहले जमा रहे फील्डिंग

Webdunia
मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (23:04 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को नई दिल्‍ली की अपनी निर्धारित यात्रा से पूर्व मंगलवार रात को यहां पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है।
 
सूत्रों ने कहा कि विधायकों की बैठक रात 10 बजे मुख्‍यमंत्री आवास पर बुलाई गई है। यह बैठक मुख्‍यमंत्री निवास में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए आयोजित रात्रिभोज के बाद होगी। ऐसी अटकलें हैं कि गहलोत पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू होगा। गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। कथित तौर पर फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। अशोक गहलोत के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अगले सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख