कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत, क्या सचिन पायलट होंंगे राजस्थान CM?

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (13:12 IST)
कोच्चि। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे चाहे जो भी हों, एकजुट होकर काम करना और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि पार्टी एक मजबूत विपक्षी दल के रूप में उभरे।
 
गहलोत ने कहा कि मैं केरल से राजस्थान लौटने के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि तय करूंगा, लेकिन मैंने फैसला किया है कि मुझे चुनाव लड़ना होगा। यह लोकतंत्र का सवाल है और आइए, हम एक नई शुरुआत करें।
 
तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर के कांग्रेस के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों पर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के अन्य मित्र भी चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन पार्टी में एकता और सभी स्तरों पर संगठन को मजबूत करना सबसे ज्यादा मायने रखता है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ मित्र हैं। अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, नतीजों के बाद हम सभी को कांग्रेस को ब्लॉक, गांव और जिला स्तर पर मजबूत बनाने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए और कांग्रेस की विचार प्रक्रिया को आधार बनाकर आगे बढ़ना चाहिए, ताकि हम एक मजबूत विपक्ष के रूप में उभर सकें।
 
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
 
गरमाई राजस्थान की सियासत : अशोक गहलोत के ऐलान के बाद राजस्थान की सियासत गरमा गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में उनके संभावित उत्तराधिकारी के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि मौजूदा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजस्थान में पार्टी मामलों के प्रभारी अजय माकन इस संबंध में फैसला लेंगे।
 
क्या राजस्थान में उनके उत्तराधिकारी के चयन में उनकी कोई भूमिका होगी। जवाब में उन्होंने कहा कि मैं कोच्चि में खड़ा होकर यह नहीं कह सकता। राजस्थान में पार्टी मामलों के प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान में संबंधित घटनाक्रमों और यह कब किया जाना है, इस पर फैसला लेंगे।
 
वैसे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर सबसे मजबूत दावा उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का ही नजर आ रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख