Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

NIA रेड के विरोध में PFI ने बुलाया बंद, कोयंबटूर में भाजपा दफ्तर पर हमला

हमें फॉलो करें NIA रेड के विरोध में PFI ने बुलाया बंद, कोयंबटूर में भाजपा दफ्तर पर हमला
, शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (09:41 IST)
नई दिल्ली। देशभर में 96 ठिकानों पर NIA के छापे और 100 से ज्यादा सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) ने शुक्रवार बंद बुलाया है। बंद के दौरान पीएफआई कार्यकर्ताओं ने केरल और तमिलनाडु में कई स्थानों पर जमकर हंगामा किया। कोयंबटूर में भाजपा दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। इसे पीएफआई पर छापेमारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
तमिलनाडु के कोयंबटूर में भाजपा कार्यालय पर हमला किया गया है। यहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा भाजपा दफ्तर पर ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंकने का मामला सामने आया। घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
 
केरल के कोच्ची में पीएफआई कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने यहां सरकारी बसों में जमकर तोड़फोड़ की। तिरुवनंतपुरम में भी एक ऑटो और कार में तोड़फोड़ की गई।
 
संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि पीएफआइ की छापेमारी करके उन पर जुल्म किया जा रहा है। उनका क्या जुर्म है? वह एक पार्टी है। वह एक संस्था चला रहे हैं, एक प्रोग्राम है। उनका पैसा और पार्टियां उनका प्रोग्राम चलाती हैं तो उनका जुर्म क्या है? उनको क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है?
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिजाब पर अड़े ईरानी राष्ट्रपति, अमेरिकी महिला पत्रकार को इंटरव्यू देने से किया इंकार