Hanuman Chalisa

ओडिशा की घटना एक अलग तरह की है : लोहानी

Webdunia
सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (12:18 IST)
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने रविवार को एक बयान में कहा कि ओडिशा में बिना इंजन के अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस का लुढ़कना कर्मचारियों की लापरवाही की एक अलग घटना है और इस पर रेलवे ने ईमानदारीपूर्वक खेद व्यक्त किया है।
 
 
लोहानी ने कहा कि हालांकि संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और एक उच्चस्तरीय जांच का भी आदेश दिया गया है। रेलवे ट्रेन परिचालनों में उच्चतम स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने की खातिर पूरे नेटवर्क में एक महीने का अभियान चलाने का आदेश दिया है। यात्री सुरक्षा भारतीय रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
 
गौरतलब है कि शनिवार रात अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस बिना इंजन के ही लुढ़कती हुई कई किलोमीटर तक चली गई थी। इस घटना पर कार्रवाई करते हुए रविवार को 7 रेलवे कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख