ज्ञानवापी में ASI सर्वे, वाराणसी में अलर्ट, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (07:45 IST)
Gyanvapi ASI Survey : वाराणसी में ज्ञानवापी स्थित वजूखाने को छोड़कर शेष स्थान पर ASI का सर्वे शुरू हो गया। मुस्लिम पक्ष की अपील पर सुप्रीम कोर्ट आज इस मामले की सुनवाई करेगी। वाराणसी में सुरक्षा सख्‍त कर दी गई है।
 
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को ही जिला व पुलिस प्रशासन ने एएसआई के सहयोग और सुरक्षा की जरूरी तैयारियां पूरी कर ली थी। शुक्रवार सुबह ASI की टीम ज्ञानवापी पहुंची और सर्वे का काम शुरू हो गया। सर्वे में हिंदू मौजूद है। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे के बहिष्कार का फैसला किया है।
 
एएसआई की 43 सदस्यीय टीम ने 24 जुलाई को करीब 5.30 घंटे तक सर्वे किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सर्वे का काम रोक दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर आज से फिर सर्वे हो रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी की मौजूदा संरचना को नुकसान पहुंचाए बगैर एएसआई को सर्वे का आदेश देकर 4 अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा था। एएसआई को सर्वे कर बताना था कि क्या मंदिर को ध्वस्त कर उसके ढांचा के ऊपर मस्जिद बनाई गई है। बहरहाल मामला सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट चला गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Live : अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के शिकार लोगों से मिले

असम में बाढ़ का कहर, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित, 57,018 हेक्टेयर भूमि जलमग्न

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

अगला लेख
More