NRC की अपडेट सूची पर असम भाजपा को भरोसा नहीं, कांग्रेस नाराज

Webdunia
शनिवार, 31 अगस्त 2019 (23:47 IST)
गुवाहाटी। असम में सत्तारूढ़ भाजपा ने शनिवार को कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) की अपडेट सूची पर भरोसा नहीं करती हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने भी इस सूची पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। 
 
भाजपा असम के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा कि एनआरसी की अंतिम सूची में आधिकारिक तौर पर पहले बताए गए आंकड़ों की तुलना में बाहर किए गए लोगों की बहुत छोटी संख्या बताई गई है। हम इस एनआरसी पर भरोसा नहीं करते हैं। हम बहुत नाखुश हैं। हम केंद्र और राज्य सरकारों से राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी तैयार किये जाने की अपील करेंगे।
 
दास ने कहा कि पार्टी बाहर किये गये लोगों द्वारा विदेशी न्यायाधिकरण (एफटी) में अपील किए जाने की प्रक्रिया और मामलों के फैसलों पर करीबी नजर रखेगी। उन्होंने कहा यदि एफटी वास्तविक भारतीयों के खिलाफ प्रतिकूल आदेश देते हैं तो हम पूरे 19 लाख मामलों के निस्तारण की प्रतीक्षा नहीं करेंगे। हम कानून लायेंगे और उन्हें सुरक्षित बनाने के लिए काम करेंगे।
 
कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए दावा किया कि भाषाई और धार्मिक आधार से परे कई वास्तविक भारतीय नागरिकों का नाम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची से से बाहर रखा गया। किसी एक परिवार के कुछ सदस्यों के नाम एनआरसी की सूची में है लेकिन उसी परिवार के एक-दो सदस्यों के नाम पहचान का डाटा जमा कराने के बावजूद छोड़ दिया गया है।
 
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार राष्ट्रीय नागरिक पंजी के नाम पर असम से बंगालियों को भगाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि अंतिम सूची में जगह बनाने से वंचित रहे 19 लाख से अधिक आवेदकों की जिम्मेदारी केंद्र की होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख